फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पंचायत सचिवों ने किया कार्य बहिष्कार

पंचायत सचिवों ने किया कार्य बहिष्कार

Wed, 19 Dec 2018 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
पंचायत सचिवों ने किया कार्य बहिष्कार
गाजीपुर। ग्राम पंचायत अधिकारी से मारपीट की घटना के करीब 12 दिन बीत जाने के बाद भी नामजद की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज पंचायत सचिवों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान विकास भवन स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय एवं जिले भर के विकास खंडों पर कर्मचारी बैठे रहे।
विज्ञापन

बीते सात दिसंबर को ग्राम पंचायत अधिकारी शिवप्रकाश त्रिपाठी के साथ एक मनबढ़ युवक ने गाली गलौज तथा मारपीट की थी। उसके खिलाफ थाने में तहरीर दी गई। प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गई। कर्मचारी नेता एसपी तथा सीडीओ से भी मिले लेकिन लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई। डीएम से मिल कर कर्मचारी नेताओं ने आज से कार्य बहिष्कार करने का निर्णय बताया था। ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि अगर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद। विकासखंड के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। चेतावनी दिया कि पीड़ित कर्मचारी को न्याय नहीं मिला तो अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला महामंत्री सूर्यभान राय, अजय कुमार, सत्यप्रकाश भारती, ओमप्रकाश भारती, अंबिका कुशवाहा, शिवजी, सुधीर उपाध्याय, सुनील शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, विनय राय, प्रेम सिंह, रवि यादव, आलोक राय, संजय राय, ईश्वरचंद्र राय उपस्थित थे। अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी गंगासागर कुशवाहा ने की। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार ग्राम पंचायत अधिकारी शकिवप्रकाश त्रिपाठी के ऊपर हमला करने के आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी न होने के विरोध में बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला संगठन मंत्री पवन पांडेय, धनंजय कुमार, धनंजय यादव, रमेश चंद्र, अंबरीष सिंह, विकास सिंह, विजय यादव, अजय मिश्र, अंजली वर्मा, श्रवण कुमार, मनकेसर राम, राम सिंह, नंदलाल, अजय प्रजापति, संतोष, आरिफ, अशोक कुमार, अलगू यादव, बालकरण कश्यप, जानकी, फिरोज फातमा, श्रवण, संतोष राय, सुमन पांडेय एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनुराग सिंह उपस्थित थे। देवकली संवाददाता के अनुसार ग्राम पंचायत समन्वय समिति के तत्वावधान में ब्लाक मुख्यालय परिसर में जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह की अध्यक्षता में कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस अवसर पर जयप्रकाश पाल, विरेंद्र कुमार यादव, संजय कुमार यादव, पूजा यादव, प्रफुल्ल कुमार, आनंदिता कुशवाहा, संदीप यादव, लालबहादुर, सुशीला, अजित, शिवमूर्ति आदि उपस्थित थे। संचालन मनोज कुमार चौबे ने किया। मरदह संवाददाता के अनुसार घटना के बारह दिन बीतने के बाद भी अब तक गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित पंचायत सचिवों ने कार्य बहिष्कार किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी रामचंद्र यादव, एडीओ पंचायत नर्वदेश्वर तिवारी, कंचन जायसवाल, राजकुमार यादव, रितेशचंद्र राय, छविनाथ यादव, संजय कुमार, सचिन कुमार, जयप्रकाश यादव, अनिल कुमार, गुलाबचंद्र गुप्ता, प्रभाकर पांडेय, गोपाल कुमार सिंह, संजय सिंह, अंकिता सिंह, धर्मेंद्र यादव आदि उपस्थित थे। सेवराई संवाददाता के अनुसार ग्राम पंचायत अधिकारियों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार कर विकासखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रमाकांत सिंह, मदन मोहन गुप्ता, नितेश कुमार, विमलेश कुमार, अजय प्रकाश, ममता गुप्ता, संगीता कुशवाहा, अवधेश खरवार, ब्लाक को-ऑर्डिनेटर रुद्र प्रताप सिंह, उज्जवल कुमार भारती, जहांगीर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed