{"_id":"5bf050fbbdec2269a12fd31b","slug":"31542476027-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में पांच मामलों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में पांच मामलों का निस्तारण
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल। शनिवार को सुहवल और रेवतीपुर थाना पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर दर्जनों फरियादी पहुंचे। रेवतीपुर थाना पर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित दिवस में राजस्व से संबंधित कुल 6 प्रार्थना पत्र डाले गए। जिनमें पांच का तुरंत निस्तारण कर दिया गया जबकि एक मामले में नवली गांव में मौके पर राजस्व कर्मियों एवं पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर मौका मुआयना किया। सुहवल थाना पर उपजिलाधिकारी जमानिया विनय गुप्ता एवं प्रभारी निरीक्षक केके सिंह की देख-रेख में आयोजित किया गया था। यहां पर एक भी फरियादी के न पहुंचने से राजस्व कर्मियों के साथ बैठे रहे अधिकारियों को निराशा हुई।
विज्ञापन