{"_id":"5bcb6655bdec2269317c887f","slug":"31540056661-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों ने लगाया काम करने से रोकने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों ने लगाया काम करने से रोकने का आरोप
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। शनिवार को सदर कोतवाली परिसर में उस समय गहमा-गहमी का माहौल हो गया जब रेलवे रैक प्वाइंट पर काम करने वाले काफी तादाद में मजदूर नारेबाजी करते हुए धमक पड़े। मजदूरों का आरोप था कि दबंग किस्म का एक ट्रक मालिक हम लोगों को काम करने से रोक रहा है। इस मामले में दोनों तरफ से तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
करीब 11 बजे काफी संख्या में मजदूर नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचे। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। इस मामले में नंदलाल यादव ने तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि प्रार्थी एक सीमेंट व्यवसायी है। मुझे एक दंपती और उसके साथियों द्वारा धमकी दी जाती है कि तुमको व्यापार नहीं करने दिया जाएगा। हमारा रैक लगने पर काम में अवरोध पैदा करते हैं। अगर हम माल लोड करा देते हैं, तब यह दुकानदार के पास जाकर दुकानदार को हमारे खिलाफ भड़काते हैं। उधर, इस मामले में सुमन राय ने भी तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि 19 अक्तूबर को सिटी स्टेशन रैक प्वाइंट पर ओवरलोड संचालन पर कार्रवाई एवं रोक लगाने के लिए अनशन पर बैठी थी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ओवरलोडिंग का कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसी को लेकर मेरे और मेरे पति के खिलाफ झूठा आरोप लगाया जा रहा है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।