{"_id":"67db121c77aebeb68607e8d9","slug":"30-year-old-chak-road-and-pavement-were-plowed-by-tractor-bricks-were-uprooted-and-taken-away-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-129760-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 30 वर्ष पुराने चकरोड और खड़ंजे को ट्रैक्टर से जोता, ईंटंे उखाड़कर ले गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 30 वर्ष पुराने चकरोड और खड़ंजे को ट्रैक्टर से जोता, ईंटंे उखाड़कर ले गया
विज्ञापन
सुहवल थानाक्षेत्र के बेमुआं गांव में बुधवार को एक किसान ने गांव के उत्तर दिशा में 30 वर्ष पूर्व लाखों की लागत से बने चकरोड और उस पर बिछाए गए खड़ंजे को ट्रैक्टर से जोत दिया। खड़ंजे पर बिछाई गईं ईंटें उखाड़कर घर ले गया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है लेकिन सफलता नहीं मिली।
घटना से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीण आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। ग्राम प्रधान सीमा पांडेय ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दी लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया।
इस मामले में ग्राम पंचायत के सचिव जितेंद्र यादव ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
ग्राम प्रधान सीमा पांडेय और सचिव जितेंद्र यादव ने बताया कि करीब तीन दशक पहले गांव के उत्तर पोखरे से लेकर पड़ोसी गांव पटखौलियां सीमा तक लगभग 500 मीटर लंबा चकरोड बनाया गया था। ग्रामीणों को आवागमन की सहूलियत के लिए ईंटें बिछाई गईं थीं।
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) जलालुद्दीन ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही सचिव को मौके पर भेजा गया है। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी गई है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।