फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   3 days later, the body of the innocent in the well was missing

3 दिन बाद कुएं में मिला लापता मासूम का शव

Fri, 30 Dec 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Fri, 30 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
3 days later, the body of the innocent in the well was missing
3 दिन बाद कुएं में मिला लापता मासूम का शव

विज्ञापन
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उत्तरौली गांव स्थित ठाकुर बारी मंदिर के कुएं में शुक्रवार को  छह वर्षीय मासूम की लाश पाई गई।  ग्रामीणों घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। मासूम छात्रा पिछले तीन दिनों से घर से लापता थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसकी हत्या कर उसे कुंए में फेंका गया था। वह प्राथमिक विद्यालय प्रथम में कक्षा एक की छात्रा थी। बीते 29 दिसबंर को ही घर वालों ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है।

हालांकि पुलिस इस मामले में उदासीन बनी रही। मासूम की हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चा की जा रही है।गांव के पश्चिम तरफ स्थित प्राथमिक विद्यालय (प्रथम) के पास स्थित ठाकुर बारी मंदिर में प्रतिदिन की तरह ग्रामीण पूजा-पाठ करने पहुंचे। मंदिर परिसर में स्थित कुएं से पानी निकालने के लिए जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो एक मासूम का शव उतराया देख हक्का-बक्का रह गए। धीरे-धीरे वहां ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस नेे शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मासूम छात्रा के शव की शिनाख्त उत्तरौली गांव निवासी पिंटू राजभर की पुत्री प्रियंका(06) के रूप में की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। मासूम छात्रा के परिवार वालों ने बताया कि बीते 27 दिसंबर को मासूम घर से पढ़ने के लिए निकली थी। देर शाम जब घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू कर दी गई। इसके बाद बीते 28 दिसंबर को पूरे क्षेत्र में माइक द्वारा सूचना प्रसारित कर खोजबीन करने का प्रयास किया गया।  पता नहीं चला तो परिजनों ने 29 दिसंबर को थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत मासूम छात्र के चेहरे और गर्दन के दोनों तरफ गंभीर चोट के निशान पाए गए है। मृत छात्रा के दादा  मकसूदन राजभर ने इस घटना की तहरीर पुलिस को दी है। इस संबंध में सीओ आरडी यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed