फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   29 lakh 33 thousand 672 voters of the district will become the lucky ones.

Ghazipur News: जिले के 29 लाख 33 हजार 672 मतदाता बनेंगे भाग्यविधाता

Sat, 18 May 2024 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
29 lakh 33 thousand 672 voters of the district will become the lucky ones.
गाजीपुर। जिले में एक जून को गाजीपुर और बलिया लोकसभा सीट के लिए मतदान होना है। इसके लिए अंतिम मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। इसके मुताबिक इस बार जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों से 29 लाख 33 हजार 672 मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग करने का मौका मिलेगा। अधिसूचना लागू होने के बाद 10 हजार 640 मतदाता बढ़े हैं। इनमें 6 हजार 670 मतदाता गाजीपुर और 3 हजार 970 मतदाता बलिया लोकसभा क्षेत्र के हैं। इस तरह अब गाजीपुर संसदीय सीट में शामिल पांच विस क्षेत्रों के 20 लाख 74 हजार 883 मतदाता हैं। इनमें 10 लाख 91 हजार 586 पुरुष एवं नौ लाख 83 हजार 249 महिला वोटर हैं। 48 थर्ड जेंडर हैं। शेष 8 लाख 58 हजार 789 मतदाता बलिया संसदीय सीट में शामिल जिले को दो विधानसभा क्षेत्रों के हैं। इनमें चार लाख 57 हजार 97 पुरुष एवं चार लाख एक हजार 655 महिला एवं थर्ड जेंडर 37 हैं।
विज्ञापन

गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा वार मतदाता



विधानसभा पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल मतदाता
जखनिया 241507 212557 13 454077
सैदपुर 217953 197635 17 415605
गाजीपुर 195881 181833 3 377717
जंगीपुर 203781 182737 5 386523
जमानिया 232464 208487 10 440961
------------------------------------------------------------
विज्ञापन

बलिया लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा वार मतदाता

विधानसभा पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल मतदाता
जहूराबाद 223729 199743 10 423482
मुहम्मदाबाद 233368 201912 27 435307

जिले में 22309 दिव्यांग और 19615 सर्विस मतदाता
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिले में 22309 दिव्यांग मतदाता हैं। इनमें गाजीपुर संसदीय सीट पर साढ़े 15 हजार से ज्यादा दिव्यांग मतदाता हैं,जबकि शेष बलिया लोस में शामिल दो विधानसभा क्षेत्र के हैं। इसके साथ ही साढ़े 19 हजार से अधिक सर्विस मतदाताओं में 13 हजार से ज्यादा गाजीपुर लोस सीट पर मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सात विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें 22309 दिव्यांग मतदाता हैं। इनमें 13681 पुरुष एवं 8627 महिला तथा एक थर्ड जेंडर है। गाजीपुर संसदीय सीट के पांच विस क्षेत्रों में 9759 पुरुष एवं 5775 महिला एवं एक थर्ड जेंडर संग 15535 मतदाता हैं। जबकि बलिया लोकसभा सीट में शामिल यहां के दो विस क्षेत्रों में 3922 पुरुष एवं 2852 महिला संग 6774 लोग मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके साथ ही आगामी चुनाव में 13 हजार 753 एवं बलिया लोकसभा के दो विस क्षेत्रों के 5862 संग 19615 सर्विस मतदाता भी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसमें ऐसे सबसे अधिक मतदाता जमानिया विस में हैं। जखनिया में 2026, सैदपुर 1991, गाजीपुर 2368, जंगीपुर 3220, जमानिया 4148, जहूराबाद 2051 एवं मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में सर्विस मतदाताओं की संख्या 3811 है।
----------------------
दिव्यांग मतदाता
विस क्षेत्र पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल मतदाता
-------------------------------
जखनिया 1742- 866- 0 - 2608
सैदपुर 1652-834 -0 - 2486
गाजीपुर 1978- 1311-1- 3290
जंगीपुर 2205 -1258- 0-3463
जमानिया 2182- 1506-- 0 - 3688
जहूराबाद 2230- 1578-0 -3808
मुहम्मदाबाद 1692- 1274- 0 -2966
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed