फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   22 candidates were absent in the university exam

विश्वविद्यालय की परीक्षा में 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे

Thu, 08 Jul 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
22 candidates were absent in the university exam
गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक द्वितीय-तृतीय एवं परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षा जारी है। परीक्षा में शासन की ओर से निर्धारित कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार शहीद स्मारक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को सुबह की पाली में बीए तृतीय वर्ष राजनीति शास्त्र और बीकाम की परीक्षा में राजकीय महाविद्यालय के अलावा जंगबहादुर राय डिग्री कालेज लौवाडीह एवं सरजू राय मेमोरियल डिग्री कालेज गांधीनगर के 137 छात्र और 161 छात्राओं सहित कुल 298 छात्र परीक्षा के लिए पंजीकृत थे जिसमें चार छात्र और छह छात्राएं सहित कुल 10 लोग अनुपस्थित रहे। कुल 288 छात्र- छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। प्राचार्य डा. राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा पूरी शुचिता से और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सह केंद्राध्यक्ष आनन्द कुमार सिंह, डा. आस्था सिंह एवं डा. मृत्युंजय कुमार आंतरिक उड़ाका दल के रूप में परीक्षा के दौरान सक्रिय रहे।
विज्ञापन

जमानिया संवाददाता के अनुसार स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष राजनीति शास्त्र की परीक्षा में पंजीकृत 264 के सापेक्ष 252 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए 12 शिक्षार्थी अनुपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं केंद्राध्यक्ष डॉ. शरद कुमार के निर्देशन में परीक्षा संपन्न हुई। इस परीक्षा में पांच सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. विमला देवी, डॉ. शशिनाथ सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. संजय कुमार सिंह एवं मनोज कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह आंतरिक उड़ाका दल की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। औड़िहार संवाददाता के अनुसार राजकीय महाविद्यालय सैदपुर में बुधवार की शाम की पाली में आयोजित राजनीतिशास्त्र की परीक्षा में 58 परीक्षार्थी सम्मिलित रहे। प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि आठ जुलाई को पर्यावरण की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed