फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मेजर विकास सिंह का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

मेजर विकास सिंह का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

Tue, 16 Apr 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
मेजर विकास सिंह का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन
सुहवल(गाजीपुर)। शहीद मेजर विकास सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार को देर रात पंचतत्व में विलीन हो गया। नम आंखों से जनपदवासियों ने मिट्टी के लाल को अंतिम विदाई दी। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए रात में भी लोग डटे रहे। इस मौके पर सांसद तथा रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, सदर एवं जमानिया की विधायक समेत जनपद के आलाधिकारी भी मौजूद रहे। शहीद को हजारों हाथों ने एक साथ श्रद्धांजलि दी तथा गंगा घाट पर मुखाग्नि उनके चाचा देवेंद्र सिंह ने दी। जिला एवं पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सेना के जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को देर रात करीब साढ़े दस बजे फूलों से सजे सेना के वाहन से दर्जनों सैनिक तिंरगे लिपटे शहीद मेजर विकास सिंह का पार्थिव शरीर लेकर उनके पैतृक गांव पहुंचे। इसके बाद वहां का पूरा माहौल गमगीन हो गया। पार्थिव शरीर को सबसे पहले उनके घर ले जाया गया, जहाँ पत्नी आंचल सिंह ने दुधमुंही बच्ची संग पति के शव से लिपट कर रोने लगीं। इस दौरान सबकी आंखें नम हो गईं। इसके बाद पार्थिव शरीर को घर के बाहर सड़क किनारे लगे टेंट में रखा गया, जहां क्षेत्रीय लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस बीच सबसे पहले सैन्य कर्मियों ने मातमी धुन के बीच शस्त्र उल्टा कर तथा हवा में कई राउंड फायर कर जवान को अंतिम विदाई दी। इसके बाद एक- एक कर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद फूलों से सजे पिकअप पर उनके पार्थिव शरीर को रख हजारों लोगों ने ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, मेजर विकास तेरा नाम रहेगा’ गगभेदी नारे लगाते हुए पैदल ही सैकड़ों दो पहिया, चार पहिया वाहनों के लंबे काफिले से होते हुए गाजीपुर श्मशान घाट पहुंचे, जहाँ उन्हें मुखाग्नि दी गई।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व ताड़ीघाट निवासी मेजर विकास सिंह, जो कश्मीर के कुपवाड़ा में 57 आरआर बटालियन में तैनात थे। रात्रि को सर्वेक्षण के दौरान एंम्बुश लगाते समय पैर फिसलने के चलते वह गहरे खाई चले गए। जिसके कारण गंभीर रूप से वह जख्मी हो गए। सेना के कमांड अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed