{"_id":"5bf04e30bdec22696a3aeb50","slug":"21542475312-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमों की सुनवाई हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमों की सुनवाई हुई
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। जूनियर हाईस्कूल मुहम्मदाबाद के परिसर में शनिवार को राजस्व मुकदमों के निस्तारण के लिए शिविर न्यायालय आयोजित किया गया। इसमें उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं तहसीलदार न्यायिक के न्यायालयों के दर्जनों मुकदमों की सुनवाई हुई।
शिविर न्यायालय में उपजिलाधिकारी रमेश यादव ने नेसार बनाम अब्दुल खालिद, रविंद्र बनाम बुल्लू, भरत प्रसाद बनाम भागवत, आलमगीर बनाम उत्तर प्रदेश सरकार, जगदीश बनाम कृष्णानंद एवं जगदीश बनाम ग्रामसभा में दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए एवं उनकी बातें सुनीं। तहसीलदार घनश्याम ने तहसीलदार न्यायालय एवं तहसीलदार न्यायिक के न्यायालयों के दर्जनों मुकदमों में पक्षकारों की बातें सुनीं।
इस अवसर पर सरकारी नामिका अधिवक्ता विश्वम्भर दुबे, इंद्रकुमार पाल, संजय श्रीवास्तव, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी रमेश यादव ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए गांव-गांव में शिविर न्यायालय लगाकर पक्षकारों की बातें सुनी जा रही है तथा विधिक कार्रवाई संपादित करते हुए ग्रामीणों को त्वरित न्याय देने के उददेश्य से शिविर न्यायालय लगाए जा रहे हैं।