{"_id":"5bdb3fe6bdec22697879c0e0","slug":"21541095398-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता पैदा करना ही कार्यक्रम का उद्देश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता पैदा करना ही कार्यक्रम का उद्देश्य
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। स्थानीय नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में गुरुवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बैंक प्रबंधक अनूप जायसवाल ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रतिबद्धता इस अभियान को मजबूती देता है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए अधिक प्रभावी और सतत माध्यम के रूप में जनता में जागरूकता पैदा करना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।
कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक मोइजुर्रहमान ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्गों तक आर्थिक विकास को ले जाने के लिए भ्रष्टाचार समाप्त करने की जरूरत है। इस समस्या से निपटने के लिए विभिन्न भ्रष्टाचार निरोधी एजेंसियां प्रयास कर रही हैं लेकिन उनके प्रयास सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी बिना पूरा नहीं हो सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें सशक्त जनता की भागीदारी हो। इसके बाद बैंक के कर्मचारियों ने सभी छात्राओं शिक्षिकाओं को शपथ दिलाई और इसमें सहयोग करने के तरीके बताए। प्रभारी प्रधानाचार्य सरिता जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समाज के सभी वर्गों से सतर्कता जागरूकता सप्ताह में व्यापक रुप से भागीदारी करने की अपील की। इस अवसर पर शिवा गुप्ता प्रेमलता यादव संगीता प्रतिभा मुकेश कुमार तिवारी राहुल प्रियदर्शी हरिशंकर उपाध्याय प्रहलाद जायसवाल आदि उपस्थित रहे।