{"_id":"5b54c5c24f1c1b8f568b5dc2","slug":"21532282306-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ने दिव्यांगों को दी ट्राईसाइकिल और छड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ने दिव्यांगों को दी ट्राईसाइकिल और छड़ी
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। अपने निजी सहायक से जानकारी होने पर रविवार को संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा सदर ब्लॉक के रघुनाथपुर गांव निवासी एक दिव्यांग परिवार के घर पहुंचे। परिवार के लिए फावड़ा से खुदाई कर शौचालय निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के साथ ही दिव्यांग को ट्राईसाइकिल और छड़ी उपलब्ध कराई।
राज्यमंत्री के निजी सहायक सिद्धार्थ राय ने उन्हें अवगत कराया था कि सदर ब्लॉक के रघुनाथपुर गांव में एक दिव्यांग परिवार है। परिवार का मुखिया राजदेव राम पैरों से दिव्यांग है। उसकी पत्नी तेजा देवी आंखों से देख नहीं सकती है। लड़का शिवकुमार बोल और सुन नहीं पाता है। लड़के की पत्नी प्रमिला देवी एक पैर एवं एक हाथ से दिव्यांग है। यह परिवार दूसरे की मदद से अपना जीवन चला रहा है। शौचालय न होने से इन लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निजी सहायक से इस जानकारी के मिलने के बाद श्री सिन्हा ने इस परिवार से मिलने की इच्छा जाहिर की और रविवार को क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद रघुनाथपुर गांव में दिव्यांग परिवार के घर पहुंचे। दिव्यांग परिवार से बात कर इस बात का भरोसा दिलाया कि उन्हें किसी किस्म की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने दिव्यांग परिवार के लिए फावड़ा से खुदाई कर शौचालय निर्माण का कार्य शुरू कराया। इस अवसर पर दिव्यांग को ट्राईसाइकिल और छड़ी प्रदान की। राज्यमंत्री श्री सिन्हा को अपने बीच पाते हुए दिव्यांग परिवार खुशी से फूला नहीं समा रहा था। दिव्यांग राजदेव ने श्री सिन्हा के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि आपने इस परिवार के लिए जो किया, उसके लिए हम लोग सदा आपके आभारी रहेंगे। श्री सिन्हा ने परिवार को भरोसा दिलाया कि जब किसी चीज की जरूरत हो, वह बिना संकोच उनसे कह सकते हैं। इस अवसर पर विधायक डा. संगीता बलवंत, जयप्रकाश राय, कल्पनाथ सिंह कुशवाहा, मनोज बिंद, अच्छेलाल गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे आदि उपस्थित थे।