{"_id":"5b0aedfb4f1c1ba56e8b4da6","slug":"21527442939-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारने के मामले में तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली मारने के मामले में तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे.
Updated Sun, 27 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनिहार(गाजीपुर)ी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के सराय गोकुल गांव में तीन दिन पहले घर जा रहे एक युवक को गोली मारने के मामले में नामजद पांच आरोपियों में से तीन आरोपियों को पुलिस टीम ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इस घटना के मुख्य आरोपी सहित दो अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। फिलहाल पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इधर तीसरे दिन गांव का माहौल सामान्य होने पर पीएसी हटा ली गई।
25 मई की देर शाम खेल के मैदान से दौड़ लगाकर घर वापस जा रहे मुलायम यादव को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने दूसरे गांव के एक मकान के बाहर खड़ी बाइक को तोड़ने के साथ ईंट-पत्थर चलाए थे। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल खेल के मैदान और गांव में पीएसी की दो कंपनी तैनात कर दी थी। इधर घायल युवक के पिता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजाराम ने बताया कि विजय यादव, लोकनाथ यादव और रामविलास यादव को उसके घर से धर दबोचा। जबकि मुख्य आरोपी सहित दो अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए भी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पवन श्रीवास्तव