फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जांच में सभी उम्मीदवारों के नामांकन सही मिले

जांच में सभी उम्मीदवारों के नामांकन सही मिले

Wed, 14 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
जांच में सभी उम्मीदवारों के नामांकन सही मिले
गाजीपुर। ग्राम पंचायत के प्रधान, सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य की खाली पड़ी सीटों के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। इसके लिए मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच का कार्य संपन्न हो गया। इस दौरान प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य की सभी सीटों पर दाखिल नामांकन जांच में वैध पाए गए। नाम वापसी गुरुवार को होगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य की खाली पड़ी सीट के उपचुनाव के तहत 22 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। रिक्त सीटों के लिए सोमवार को नामांकन का कार्य संपन्न हुआ। विभिन्न पदों के लिए 48 उम्मीदवारों की ओर से पर्चा दाखिल किया गया था। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचस्थानीय) एसएन सिंह ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत के सदस्य तथा ग्राम पंचायत के प्रधान पद की रिक्त सीटों पर दाखिल सभी 48 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए। नाम वापसी तथा प्रतीक चिन्ह का आवंटन 15 फरवरी को, मतदान 22 तथा मतों की गणना 24 फरवरी को कराई जाएगी। नामांकन पत्रों की जांच के चलते संबंधित विकासखंड मुख्यालयों पर काफी गहमा-गहमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed