फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बयान को वापस लेकर पूरे देश से माफी मांगें मुख्यमंत्री

बयान को वापस लेकर पूरे देश से माफी मांगें मुख्यमंत्री

Wed, 14 Feb 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
बयान को वापस लेकर पूरे देश से माफी मांगें मुख्यमंत्री
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को समता भवन पर हुई। इसमें समाजवादी विचारधारा को आतंकवाद, वंशवाद और भ्रष्टाचार का पोषक बताने के प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान की निंदा की। बयान को वापस लेने के साथ मुख्यमंत्री से इस ओछे बयान के लिए समाजवादियों एवं पूरे देश से माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाजवादियों का गौरवशाली इतिहास रहा है। मुख्यमंत्री का यह बयान देश की आजादी की लड़ाई में सहर्ष फांसी के तख्ते पर झूलने वाले शहीद भगत सिंह का अपमान है। भगत सिंह समाजवादी विचारधारा से ताल्लुक रखते थे। योगीजी का यह बयान आजादी की लड़ाई लड़ने वाले सभी समाजवादी विचारधारा के लोगों का घोर अपमान है। कहा कि भाजपा एवं आरएसएस के लोग आजादी की लड़ाई से बहुत दूर रहे। स्वतंत्रता संग्राम में इनकी कोई भूमिका नहीं थी लेकिन यह देश का दुर्भाग्य है कि आज यही ताकतें देशभक्ति का प्रमाणपत्र बांट रही हैं। सरकार की कार्यप्रणाली से देश-प्रदेश की जनता ऊब चुकी है। वह जनता का ध्यान बुनियादी सवालों से हटाने के लिए अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, राजेश कुशवाहा, सदानंद यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, तहसीन अहमद, राकेश यादव, रामयश यादव, अखिलेश सिंह, राहुल सिंह, नन्हे खां, आत्मा यादव, अभिनव सिंह, अभय सिंह, प्रवीण पांडेय, आदित्य राय, दिनेश यादव, चंद्रिका यादव, बाबी चौधरी, अशोक यादव, अक्षय यादव, रोशन यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed