{"_id":"5a6a27284f1c1b81268b66fb","slug":"21516906280-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज विद्यालयों में रहेगी गणतंत्र दिवस की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज विद्यालयों में रहेगी गणतंत्र दिवस की धूम
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर।
जनपद में 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। सरकारी कार्यालयों, स्कूलों समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में इसकी तैयारियां को अंतिम रूप दिया गया।इस दौरान स्कूलों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। सुबह से शाम तक नृत्य, गीत आदि विविध कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए छात्र-छात्राएं पिछले कई दिनों से पूर्वाभ्यास कर रहे थे।
जनपद में गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह कई दिन पहले से ही दिखाई देने लगा था। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में तिरंगा की दुकानें सज गई थी। लोगों की तरफ से इसकी खरीददारी भी शुरू कर दी गई थी। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में भी इस महापर्व की धूम दिखाई दे रही थी। स्कूल के छात्र-छात्राओं की तरफ से गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी शुरू कर दी गई थी। कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति के लिए उनकी तरफ से पूर्वाभ्यास किया जा रहा था। शहर के लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, शाहफैज सहित अन्य स्कूलों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों के छात्र-छात्राओं की तरफ से पिछले कई दिनों से गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए पूर्वांभ्यास किया जा रहा था। यह कार्य पर्व से एक दिन पूर्व गुरुवार को भी जारी रहा।इसके अलावा सरकारी कार्यालयों, स्कूलों एवं विभिन्न शैक्षिक एवं गैर शिक्षण संस्थानों में भी तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। जिसे गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अंतिम रूप दिया गया। मालूम हो कि गणतंत्र दिवस पर स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इसमें छात्र-छात्राएं विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति करते हैं।