फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   23 मई को टूट जाएगा बेमेल गठबंधनः केशव प्रसाद मौर्या

23 मई को टूट जाएगा बेमेल गठबंधनः केशव प्रसाद मौर्या

Wed, 08 May 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
23 मई को टूट जाएगा बेमेल गठबंधनः केशव  प्रसाद मौर्या
मुहम्मदाबाद। देश में भ्रष्टाचार पर रोक लगाकर 55 साल में जो कार्य नहीं हुए, उससे अधिक विकास कार्यों को इन पांच वर्षों में कराया गया। सर्जिकल स्ट्राइक कर देश को मजबूत किया गया। सपा-बसपा का गठबंधन अवसरवादी है, यह 23 मई को ही टूट जाएगा। उक्त बातें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने नोनहरा में आयोजित बलिया लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी की चुनावी जनसभा में व्यक्त की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में गाजीपुर में ऐतिहासिक विकास के काम कराए गए हैं। अब तक किसी सांसद ने जितना पैसा विकास कार्यों के लिए इस जनपद में लाया होगा, उससे अधिक धनराशि से तो मनोज सिन्हा ने यहां पर शौचालयों का निर्माण कराया है। देश के कोने-कोने के लिए यहां से ट्रेनें चल रही हैं। बलिया के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त को राष्ट्रीय स्तर का नेता बताते हुए उन्होंने कहा कि अगर आपने इन्हें विजेता बना दिया, तो निश्चित रूप से इन्हें केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। इसके बाद क्षेत्र का विकास और तेजी से होगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जो अपने सगे पिता एवं चाचा का जो नहीं हुआ, वह नकली बुआ का क्या होगा। परिणाम आने के बाद 23 मई की शाम को यह बेमेल गठबंधन टूट जाएगा। सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने तो नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद तक दे दिया है। सभा की अध्यक्षता हनुमान कुशवाहा तथा संचालन रामजी गिरी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश के सहकारिता राजमंत्री उपेंद्र तिवारी, भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त, विधायक अलका राय, वाराणसी के पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह, वीरेंद्र राय, शेषमणि राय, कृष्णानंद राय, श्यामलाल तिवारी, आनंद राय, अवधेश यादव, अवधेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed