फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   वर्तमान सरकार ने कर्मचारियों के साथ किया धोखा

वर्तमान सरकार ने कर्मचारियों के साथ किया धोखा

Thu, 10 Jan 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
वर्तमान सरकार ने कर्मचारियों के साथ किया धोखा
गाजीपुर। दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की ओर से विकास भवन परिसर में सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों पर आक्रोश व्यक्त किया। महासंघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने केंद्र और राज्य की सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने कर्मचारियों के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले वर्तमान मुख्यमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री एवं विभिन्न सांसदों-विधायकों ने पुरानी पेंशन बहाल करने एवं संविदा तथा आउट सोर्सिंग स्कीम वर्कर्स आंगनबाड़ी, आशा बहू एवं संविदा कर्मियों को नियमित करने का वादा किया था। अब सरकार में आने के बाद कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी की जा रही है। इससे देश के कर्मचारी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि अब इस सरकार को या तो हमारी मांग पूरी करनी होगी या उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। सूरज प्रताप सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जब तक नियमित नहीं किया जाता है, तब तक हम संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने इस सरकार को पूंजीपतियों की सरकार बताया। सभा में रामाशीष यादव, जयप्रकाश पांडेय, आशा पटेल, रिजवाना खातून, अश्विनी राय, मनोज राय, विजयशंकर राय, राघवेंद्र सिंह, मांधाता सिंह, अमित राय, गोपाल यादव, संजय यादव, अखिलेश सिंह, उमाकांत, गोपाल खरवार, रेखा पासवान, संजू यादव, लालसा, सगुन भारती, नासरीन बानो, गजेंद्र, शैलेंद्र, सर्वेश कुमार सिंह यादव, धर्मराज प्रजापति, अभयराज सिंह, बालेंद्र त्रिपाठी, नसीम अहमद, स्वामीनाथ यादव, मनोज पांडेय, परवेज अहमद ने एक स्वर से पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवा नियमित करने का आह्वान किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने एकजुट होने की बात कही। सभा की अध्यक्षता राकेश सिंह तथा संचालन संतोष कुमार तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed