{"_id":"5bf04c2ebdec2269385b73e0","slug":"201542474798-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की बाइक रैली से थमी रही नगर की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की बाइक रैली से थमी रही नगर की रफ्तार
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। भाजपा की ओर से कमल संदेश बाइक रैली का आयोजन किया गया था। नगर के मार्गों से रैली निकलने की वजह से अन्य लोगों की रफ्तार रुक गई। महुआबाग, कचहरी, विशेश्वरगंज, विकास भवन, रौजा, गोराबाजार सहित अन्य मार्गों पर लोगों को जाम का मुंह देखना पड़ा। किसी मार्ग पर एक तो किसी पर डेढ़ से दो घंटा तक जाम में लोगों को पसीना बहाना पड़ा। आवागमन सुचारू कराने में पुलिस अधिकारी और कर्मी भी बेबस दिखाई दिए। परेशानहाल लोग राजनीति की दुहाई देते हुए आवागमन सुचारू होने का इंतजार करते रहे।
नगर के पुलिस लाइन स्थित आरटीआई मैदान से भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली निकलनी थी। इस रैली को पीजी कालेज, गोराबाजार, पीरनगर, कचहरी, महुआबाग, विशेश्वरगंज, रौजा होते हुए जंगीपुर जाना था। रैली में हजारों बाइकें शामिल थीं। यह जिस मार्ग से भी गुजरी, उस पर अन्य आवागमन करने वालों की रफ्तार थम गई। नगर के महुआबाग में जैसे ही दिन में करीब एक बजे रैली पहुंची, मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। विशेश्वरगंज, सकलेनाबाद, कचहरी सहित अन्य मार्गों पर भी जाम लगा रहा। जाम में दर्जनों स्कूली वाहन भी फंसे रहे। इसमें सवार बच्चे परेशान रहे।
महुआबाग में इतना भीषण जाम लगा था कि पैदल चलना भी मुश्किल था। जाम में सैकड़ों बाइक सवारों के साथ ही दर्जनों चार पहिया वाहन भी फंसे थे। पेट्रोल की महंगाई को देखते हुए अधिकांश बाइक सवारों ने बाइक का इंजन बंद कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस को करनी चाहिए थी यातायात व्यवस्था
गाजीपुर। जाम में परेशान लोग पुलिस प्रशासन को यातायात व्यवस्था के लिए कोसते रहे। उनका कहना था कि पुलिस प्रशासन रैली में होने वाली भीड़ को लेकर गंभीर नहीं था। उसकी तरफ से यह यातायात की ऐसी कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई थी, जिससे रैली की वजह से अन्य आवागमन करने वालों को जाम में परेशान न होना पड़ा। अगर पुलिस यातायात की समुचित व्यवस्था की होती तो शायद घंटों लोगों को जाम में परेशान न होना पड़ता।