{"_id":"5bb512cf867a554f1f56900c","slug":"201538593487-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामाकन आज : नगर में रहेगी गहमा-गहमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामाकन आज : नगर में रहेगी गहमा-गहमी
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय और स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन होगा। अध्यक्ष पद सहित अन्य पदों के प्रत्याशी नगर में अलग-अलग स्थानों से नामांकन जुलूस निकालेंगे। इसकी वजह से नगर की सड़कों पर आज गहमा-गहमी रहेगी। विद्यालय और पुलिस प्रशासन द्वारा एक दिन पूर्व बुधवार को नामांकन की तैयारी में जुटा रहा।
बीते अक्तूबर माह के अंत में दोनों महाविद्यालयों की तरफ से चुनाव की अधिसूचना जारी की गई थी। इसके तहत दोनों कॉलेजों में 12 अक्तूबर को छात्रसंघ का चुनाव होना है। इसी दिन मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। चार अक्तूबर को नामांकन की तिथि घोषित की गई है। देखा जाए तो चुनाव लड़ाके काफी पहले से इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। छात्र मतदाताओं से संपर्क से चुनाव प्रचार-प्रसार में जुट गए थे, लेकिन चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद उनकी तरफ से यह कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दिया गया है। मालूम को नामांकन में प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन करते हैं। उनके द्वारा निकाले जाने वाले नामांकन जुलूस में बड़ी संख्या में छात्रों के शामिल होने के साथ ही दर्जनों वाहनों का काफिला भी शामिल रहता है। नगर के अलग-अलग स्थानों से छात्र शोरशराबा और अपने प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालते हैं। इससे यह कहना गलत नहीं होगा कि आज नामांकन की वजह से घटों शहर में गहमा-गहमी की स्थिति रहेगी। उधर, कॉलेज प्रशासन भी एक दिन पूर्व बुधवार को नामांकन की तैयारी में जुटा रहा। उसकी तरफ से कॉलेज के मुख्य के गेट से काफी दूर तक बैरिकेडिंग कराया गया। ताकि छात्र गेट से काफी दूर रहे और किसी प्रकार की व्यवस्था न फैल सके। दिन में 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन का कार्य संपन्न होगा। अगले दिन पांच अक्तूबर को दिन में 11 से तीन बजे तक नामांकन पत्रों की वैधता की जांच के बाद सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 12 अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा। इसी दिन मतों की गणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी।
000