{"_id":"5b6496fb4f1c1b75568b5154","slug":"201533318907-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी से जेवरात चुरा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोपड़ी से जेवरात चुरा ले गए चोर
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधागरघाट (गाजीपुर)। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के वजीरपुर सुरवत गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक झोपड़ी को खंगाला। इस दौरान बक्सा और अटैची उठा ले गए, उसमें करीब 50 हजार के जेवरात रख थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
वजीरपुर सुरवत गांव निवासी शिवकुमार चौहान का परिवार झोपड़ी में रहता है। गुरुवार की रात शिवकुमार की पत्नी सीमा झोपड़ी में सो गई, जबकि शिवकुमार कहीं गया हुआ था। देर रात दरवाजे की सिकड़ी खोलकर चोर अंदर घुस गए। इसके बाद चौकी के नीचे रखा एक बक्से और एक अटैची उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह जब सीमा जागी और उसकी नजर चौकी के नीचे पड़ी तो देखा कि बक्सा और अटैची गायब थी। इसकी जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान किसी ने यह बात बताई कि गांव के बाहर एक बक्सा और अटैची फेंकी मिली है। इसकी जानकारी होते ही शिवकुमार मौके पर पहुंचा तो देखा वह बक्सा और अटैची उसी की थी और उसमें रखे सामान गायब थे। पीड़ित ने तत्काल इसकी जानकारी 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से घटना के संबंध में जानकारी ली और छानबीन की। पीड़ित ने बताया कि चोर करीब 50 हजार कीमत की नथिया, मांगटीका, मंगलसूत्र और पायल चुरा ले गए। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की गई। इस संबंध में पीड़ित की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की जाएगी।