{"_id":"5a8efd414f1c1b462c8b97b5","slug":"201519320385-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने ली शपथ, अब हेलमेट पहनकर चलाएंगे बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने ली शपथ, अब हेलमेट पहनकर चलाएंगे बाइक
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हेलमेट अनिवार्यता को लेकर शिक्षण संस्थान भी अब पहल शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को कई विद्यालयों में गुरुजन सहित छात्रों ने हेलमेट पहनकर घर से निकलने की शपथ ली। छात्रों के साथ छात्राओं ने भी महाविद्यालयों में हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की शपथ ली। कहा कि अपने साथ हेलमेट पहनने के लिए हम दूसरों को भी जागरूक करने का काम करेंगे। हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर ‘अमर उजाला’ की ओर से चलाए जा रहे अभियान के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने इसे गंभीरता से लिया।
हेलमेट की अनिवार्यता को नहीं समझकर बाइक चालकों को अपनी जान असमय ही गंवानी पड़ती है। ट्रिपल राइडिंग और हेलमेट पहनने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस महकमे के आला अफसरों के निर्देश पर यातायात पुलिस भी इस अभियान में जी-जान से जुटी हुई है। इसे लेकर आज शहर के पीजी कालेज के खेल मैदान पर स्काउट गाइड के जिला प्रशिक्षक अखिलेश यादव ने छात्र-छात्राओं को हेलमेट पहनकर बाइक चलाने और ट्रिपल राइडिंग नहीं करने के प्रति शपथ दिलाई। साथ ही इसके लिए दूसरों को जागरूकत करने का भी उन्होंने शपथ लिया। बहरियाबाद के सुभाष विद्या मंदिर डिग्री कालेज के छात्र-छात्राओं ने भी इसके प्रति शपथ लेते हुए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराई। साथ ही छात्र-छात्राओं ने लोगों को जागरूक करते हुए बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने को कहा।
विद्यालय परिवार ने निरंतर छात्रों को जागरूक करने के साथ ही उनके अभिभावकों की बैठक बुलाकर हेलमेट और तीन सवारी के प्रति जागरूकता फैलाने की बात कही। समाज में जागरूकता की कमी के कारण भी आए दिन हादसे हो रहे हैँ। जिसमें थोड़ी लापरवाही के कारण लोगों की जान जा रही है। हादसों को कम करने तथा हेलमेट की वजह से अनमोल जिंदगी बचाने के लिए अब अभियान चलाया जाएगा। अब यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस भी इसके प्रति बाइक चालकों को जागरूक करने में जुट गई है।