{"_id":"59b970af4f1c1b28688b45ce","slug":"201505325231-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने गंगा में छलांग लगाई, नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने गंगा में छलांग लगाई, नहीं चला पता
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शहर कोतवाली के वीर अब्दुल हमीद सेतु से मंगलवार की रात एक युवक ने गंगा में छलांग लगा ली। इस दौरान पुल पर दौड़ लगा रहे युवकों ने उसे देख लिया और तत्काल इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रजागंज पुलिस वहां पहुंच गई। बुधवार को युवक की काफी तलाश की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने मौके से एक शर्ट और डायरी बरामद की है।
कोतवाली क्षेत्र के वीर अब्दुल हमीद सेतु पर बीती रात कुछ युवक दौड़ लगा रहे थे। इसी बीच उन्होंने देखा कि एक युवक गंगा में छलांग लगा रहा है उसे ऐसा करने से रोकने के लिए युवक शोर मचाने लगे लेकिन तब तक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। उसके छलांग लगाते ही दौड़ रहे युवकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रजागंज पुलिस वहां पहुंच गई। पुल पर युवक का शर्ट पड़ा था। पुलिस उसे कोतवाली ले आई। शर्ट की जेब में एक डायरी मिली जिसमें जैतपुरा गांव के ओमप्रकाश शर्मा लिखा हुआ था। इसकी तहकीकात करने पुलिस जब जैतपुरा गांव गई तो लोगों ने शर्ट और डायरी से युवक की पहचान कर ली। बुधवार को पूरे दिन पुलिस युवक की तलाश करती रही लेकिन देर शाम तक उसे कोई सफलता नहीं मिली थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।