{"_id":"595691244f1c1b414d8b49a7","slug":"201498845476-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-कार की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-कार की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोग घायल
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर (सुहवल)। थाना क्षेत्र के सुहवल-ढढ़नी मार्ग स्थित बनवासी बस्ती के पास ट्रक और चार पहिया वाहन की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार चार लोग सहित दूकान पर बैठा एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाजीपुर की तरफ भाग रहे चालक सहित ट्रक को मेदिनीपुर त्रिमुहानी के पास पकड़ लिया। कार चालक की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के नाथूपुर फुल्ली गांव निवासी विनोद कुमार (32) अपने पुत्र अभय पाल (12) वर्ष और अपने दो अन्य साथियों फरीदपुर निवासी राजेश पाल (27) और उमेश यादव (22) के साथ अपनी नई कार का कागजात जमा कर वापस घर जा रहे थे। जैसे ही कार सवार सुहवल-ढढ़नी मार्ग स्थित बनवासी बस्ती के पास पहुंचे ढढ़नी की तरफ से तेज गति से आ रही ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में कार सवार चुटिहल हो गए। ग्रामीणों के पहुुुंचने से पहले चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वाहन चालक पकड़े जाने के भय से ट्रक तेज रफ्तार में लेकर गाजीपुर की ओर भागने लगा। भागते समय वह शिवाला स्थित एक गुमटी में जोरदार टक्कर मारते हुए भाग निकला। इस घटना में वहां बैठा युवक धीरेंद्र यादव (30) घायल हो गया। पुलिस ने मेदिनीपुर स्थित तिराहे के पास चालक सहित ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। घायल कार चालक विनोद कुमार की तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन