फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   20 personnel remained absent in training, FIR will be registered

Ghazipur News: प्रशिक्षण में 20 कार्मिक रहे अनुपस्थित, दर्ज होगी एफआईआर

Sat, 04 May 2024 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
20 personnel remained absent in training, FIR will be registered
गाजीपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर पीठासीन अधिकारियों और मतदान कार्मिकों को प्रथम प्रशिक्षण शुक्रवार को टेरी भवन पीजी काॅलेज में दिया गया। प्रथम और द्वितीय पाली में कुल 2640 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान दोनों पालियों में 10-10 लोग अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। प्रथम पाली सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक द्वितीय पाली का प्रशिक्षण दोपहर में दो बजे से शाम छह बजे तक दिया गया। कुल 33 कक्षों में प्रशिक्षण चला। प्रशिक्षण में ईवीएम की सैद्धांतिक और व्यवहारिक जानकारी दी गई। प्रोजेक्टर/लैपटॉप के माध्यम से पीपीटी संचालित करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्मिकों को नियुक्ति आदेश में अंकित मोबाइल नंबर और बैंक खाता संख्या विवरण दिया गया है। वहीं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य और जिला विकास अधिकारी सुभाषचंद्र सरोज ने प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक कक्ष में हो रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed