फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   स्वच्छता की शपथ दिलाई

स्वच्छता की शपथ दिलाई

Wed, 28 Nov 2018 11:23 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता की शपथ दिलाई
जमानिया(गाजीपुर)। नगर में स्वच्छता अभियान के तहत सभी वार्डों को चमकाने का कार्य किया जा रहा है। लखनऊ से आए कलाकारों की ओर से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के साथ स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

बुधवार को नगर के वार्ड संख्या-पांच लोदीपुर मुहल्ला स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के परिसर में नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सूत्रधार संस्थान के लोगों ने नगर में जगह-जगह नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर उसके माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का काम किया। संस्थान की ओर से गांधी तिराहे से जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत की गई थी। इसके बाद हरपुर, जुनैदपुर, पटखौलिया, मल्लाह टोली, सोनार टोली, कुरैशी मुहल्ला सहित 25 स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस बीच जनता से घर पर शौचालय का निर्माण कराने और खुले में शौच न करने की अपील भी की गई। इस बीच नगर पालिकाध्यक्ष एहसान जफर ने कहा कि स्वच्छता को समाज की जरूरत के साथ अपने जीवन शैली का हिस्सा बनाने की जरूरत है। जो अनुशासित है वह स्वच्छ है। इस अवसर पर एसबीएम प्रभारी विजय शंकर राय, सुभाष राम, एजाज अहमद, उद्धव पांडेय, वेंकटेश जायसवाल, रामसूरत राम, लक्ष्मण राम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed