फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास का नया मानक स्थापित किया

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास का नया मानक स्थापित किया

Sat, 17 Nov 2018 10:43 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास का नया मानक स्थापित किया
गाजीपुर। संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि आज का दिन गाजीपुर के राजनीतिक इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। इसी मैदान से दो वर्ष पहले 14 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजीपुर के विकास की आधारशिला रखी थी। उनके नेतृत्व में देश ने विकास का नया मानक स्थापित किया है। यह बातें उन्होंने शनिवार को आरटीआई मैदान में भाजपा कमल संदेश बाइक रैली के शुभारंभ के अवसर पर कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साढ़े चार वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार ने विभिन्न जन कल्याण योजनाओं से देश में इतिहास बनाया है। इस कारण विपक्षी दलों में बौखलाहट मची हुई है। कर्नाटक में सबसे ज्यादा मतों से जीती पार्टी को सरकार बनाने से रोकने वाले 17 दलों के लोग आज तक एक प्रधानमंत्री पद का दावेदार तय नहीं कर पा रहे हैं। दावा करते हुए कहा कि सिर्फ सपा, बसपा ही नहीं विपक्ष की सारी पार्टियां एक होकर भाजपा का मुकाबला करें। उप्र में इस बार 73 से 72 नहीं बल्कि 74 सीट भाजपा जीतेगी।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को सीख देते हुए कहा कि आपको उत्साह के साथ धैर्य रखने की जरूरत है। इससे पहले, आरटीआई मैदान से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर रैली का शुभारंभ किया। रैली का नेतृत्व राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, विधान परिषद सदस्य डा. केदारनाथ सिंह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने मोटरसाइकिल से हेलमेट लगाकर किया। रैली आरटीआई मैदान से निकलकर पुलिस लाइन, पीजी कालेज, पीरनगर के रास्ते कचहरी, अफीम फैक्टरी, विशेश्वरगंज ओवरब्रिज से रौजा, अंधऊ होते हुए जंगीपुर थाने के पास फोरलेन बाईपास पर समाप्त हो गई। रैली के शुभारंभ स्थल पर विभिन्न विधानसभाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था बनाई गई थी। रैली के दौरान रास्ते में बाइक काफिले पर जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत-अभिनंदन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया और आईटी के कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी रैली यात्रा का सीधा प्रसारण मोबाइल से सोशल मीडिया पर किया जा रहा था। रैली में जमानिया की विधायक सुनीता सिंह, विजेंद्र राय, सुनील सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, रामहित राम, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, रामनरेश कुशवाहा, ओमप्रकाश राम, काशी क्षेत्र की मंत्री सरोज कुशवाहा, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री डा. विजय यादव, नरेंद्र सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, राजेश भारद्वाज, रमेश सिंह, प्रेमसागर राजभर, रुद्रा पांडेय, सुमित तिवारी, प्रवीण सिंह, विपिन सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, परीक्षित सिंह, विनोद राय, रमाकांत सिंह, पप्पू सिंह, खरभू चौहान, मुराहू चौहान, लालजी गोड, सुरेश बिंद, संजीव गुप्ता, शशिकांत शर्मा, हरेंद्र यादव, कार्तिक गुप्ता, रत्ना सरोज, विभा पाल, अनिल यादव, प्रदीप पाठक, विनीत शर्मा, राजकुमार चौबे, दुष्यंत सिंह, आलोक शर्मा, गर्वजीत सिंह आदि उपस्थित थे। सभा का संचालन लोकसभा प्रमुख प्रभुनाथ चौहान ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed