{"_id":"5b54c2e24f1c1b27618b6409","slug":"191532281570-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान भी देशसेवा का हिस्सा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान भी देशसेवा का हिस्सा है
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 26 जुलाई को लहू देश के लिए विषयक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय स्थित रक्तकोष भवन में किया गया है। शिविर में स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आने वाले लोगों को अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पिछले कई वर्षों से आयोजित किए जा रहे इस शिविर में युवा बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभाते हैं। इस मौके पर एकत्र होने वाले रक्त से किसी घायल या बेसहारा को जीवन मिलता है। इस मौके पर रक्तदान करने वालों के अलावा भी कई लोगों का पंजीकरण किया जाता है। उन्हें आपातकाल की स्थिति में रक्तदान के लिए बुलाया जाता है। इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कोई भी भाग ले सकता है। ब्लड बैंक के प्रभारी डा. कौशल किशोर ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। तीन माह के अंतराल पर इस काम को दोबारा किया जा सकता है। रक्तदान करने से व्यक्ति को कई प्रकार की बीमारियां नहीं होती हैं। बताया कि एक व्यक्ति से तीन सौ एमएल खून संग्रहित किया जाता है।