फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   राम का नाम लेने से मनुष्य का जीवन हो जाता है धन्य

राम का नाम लेने से मनुष्य का जीवन हो जाता है धन्य

Tue, 05 Jun 2018 11:47 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
राम का नाम लेने से मनुष्य का जीवन हो जाता है धन्य
कासिमाबाद (गाजीपुर)। पंडित विनोद मिश्र ने कहा कि रामचरितमानस से सरल और अच्छा कोई ग्रंथ नहीं है। राम नाम से ही पापों का नाश हो जाता है। श्री शतचंडी महायज्ञ के प्रथम दिन सोमवार को श्री दुर्गा मंदिर सलामतपुर में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राम कोई साधारण शब्द नहीं है। राम का नाम लेने से मनुष्य का जीवन धन्य हो जाता है। सभी पापों का नाश हो जाता है तथा आत्मा शुद्ध हो जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों को भगवान राम के चरित्र और उनके किए सत्कर्मों का अध्ययन करना चाहिए। अपने जीवन को उसी तरह से ढालने का प्रयास करना चाहिए। अगर हर मनुष्य ऐसा करने लगे तो निश्चित रूप से जीवन धन्य हो जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज में फैली बुराइयों को समाप्त करने के लिए भगवान राम के आदर्शों पर चलना होगा। आज समाज में छोटे बड़ों का सम्मान करने वाले बहुत कम लोग दिख रहे हैं। इसके पीछे लोग अपना संस्कार भूलते जा रहे हैं। अपने पूर्वजों के सत्कर्मों को लोग त्यागकर आधुनिकतम जमाने में प्रवेश कर गलत कार्यों को करने में बल दे रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। भगवान राम ने हमेशा बड़ों का सम्मान किया और माता-पिता के आदेशों का पालन किया। यही कारण रहा कि उन्हें दर-दर की ठोकरें भी खानी पड़ी लेकिन वह अपने सिद्धांतों से झुके नहीं। इस सत्संग कार्यक्रम में प्रमुख रूप से यज्ञाचार्य अखिलानंद पांडेय, मंदिर के पुजारी रामानुज उपाध्याय, अखंड प्रताप सिंह, लालबहादुर राम, डॉ. उमेश गिरी, हरेंद्र यादव, हीरामणि चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed