{"_id":"59f0cac04f1c1bf3538b93f2","slug":"191508952768-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशनकार्डों को आधार से लिंक कराने का काम नहीं पकड़ पा रहा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशनकार्डों को आधार से लिंक कराने का काम नहीं पकड़ पा रहा जोर
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। राशनकार्डों को आधार से लिंक करने के काम में तेजी नहीं आ पा रही है। अभी तक दस लाख यूनिट को ही लिंक किया जा सका है। राशनकार्ड आधार से लिंक न होने के कारण कुछ कोटेदारों की तरफ से खाद्यान्न न देने की पूर्व में कार्डधारक अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। हालांकि जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि इसके चलते कोई कार्डधारक राशन से वंचिन नहीं होना चाहिए।
खाद्यान्न वितरण को पारदर्शी बनाने केे लिए सरकार की तरफ से प्रयास किया जा रहा हैै। जिले में कुल 5 लाख 90 हजार कार्डधारक हैं। इनमें अंत्योदय कार्डधारकों की संख्या 59537 है। इन राशनकार्डों को आधार कार्ड से लिंक करने का काम किया जा रहा है। 28 लाख यूनिट को लिंक करने का काम किया जाना है लेकिन अभी तक दस लाख यूनिटों को ही लिंक किया जा सका है। आधार से लिंक करने के लिए शासन की तरफ से ई-टेंडरिंग के माध्यम से कंप्यूटर आपरेटरों को नियुक्त करने का आदेश प्राप्त हो गया है। जल्द ही इन आपरेटरों को नियुक्त कर अवशेष आधार की फीडिंग करा दी जाएगी। राशनकार्ड आधार से लिंक न होने पर कुछ कोटेदारों की तरफ से कार्डधारकों को राशन न देने की पूर्व में मिली शिकायत को जिलाधिकारी ने बेहद गंभीरता से लिया। उन्होंने निर्देश दिया है कि आधार या अंगूठा मशीन में न लगने की वजह से कोई कार्डधारक राशन से वंचित नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वाले कोटेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कार्डधारकों से अपेक्षा किया है कि अपने और परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड की छायाप्रति संबंधित उचित दर विक्रेता या तहसील स्थित पूर्ति कार्यालय में जमा कर दें। जिससे डाइरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) लागू होने पर उन्हें असुविधा न हो।