{"_id":"5980c0094f1c1beb5a8b4670","slug":"191501609993-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पिस्टल और कारतूस के साथ धराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पिस्टल और कारतूस के साथ धराए
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सैदपुर (गाजीपुर)। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान सादात ब्लाक के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि को पिस्टल और कारतूस के साथ हिरासत में ले लिया। इस संबंध में सीओ सर्वेश कुमार बताया कि पिस्टल के कागजातों के वैधता की जांच की जा रही है। जांच के बाद अन्य कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मन के निर्देश पर कोतवाली के सामने क्षेत्राधिकारी सर्वेश मिश्र एवं कोतवाल त्रिलोकी सिंह पुलिस कर्मियों के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। जांच टीम में भुड़कुड़ा के कोतवाल विमल कुमार मिश्र, सादात के थानाध्यक्ष विपिन सिंह, कस्बा प्रभारी शैलेश यादव, उप निरीक्षक अजय पांडेय, उपनिरीक्षक एएन सिंह आदि जांच कर रहे थे। उसी समय वाराणसी के तरफ से आ रही सफारी के जांच के दौरान सीट के नीचे एक पिस्टल और उसकी मैगजीन में तीन कारतूस उपनिरीक्षक शैलेश यादव और उपनिरीक्षक अजय पांडेय ने बरामद किया। पूछताछ में मालूम हुआ की सफारी सादात के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश सिंह की है और वह बैठे हुए है। पुलिस सफारी सहित चालक और ब्लाक प्रतिनिधि को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।