{"_id":"597245174f1c1bf3368b48b5","slug":"191500661015-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर गांव के सामने गाजीपुर-जमानिया मार्ग पर शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने चालक सहित ट्रक को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने आरोपी चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।
राघोपुर गांव निवासी फूलचंद यादव की पत्नी फुलिया देवी (70) आज सुबह गांव के पास स्थित सड़क के किनारे शिव मंदिर पर पूजा-पाठ करने गई थी। पूजा करने के बाद वह सड़क पार कर घर वापस आ रही थी। इसी दौरान गाजीपुर से जमानिया की ओर तेज गति से आ रही ट्रक की चपेट में आ गई। इससे वृद्धा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ लग गई। घटना स्थल पर ट्रक खड़ी कर चालक भागना चाहा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी चालक और ट्रक को कोतवाली ले आई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।