{"_id":"594ea2644f1c1bc4198b468f","slug":"191498325604-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के स्वीच पैनल में लगी, बुझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के स्वीच पैनल में लगी, बुझाया
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबिहा/करीमुद्दीनपुर (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा के अंदर से शनिवार की सुबह अचानक तेजी से धुआं निकलने लगा। इसे देख बैंक शाखा परिसर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूचना देकर बैंक कर्मी को बुलाया। बैंक खोल लोगों ने बिजली का तार काट स्विच पैनल में लगी आग को बुझाया।
रेलवे स्टेशन स्थित यूनियन बैंक के कर्मचारी शुक्रवार की शाम भी निर्धारित समय पर बैंक बंद कर घर चले गए। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे लोगों ने बैंक से धुआं निकलता देखा। कुछ ही देर में मौके पर कई लोग पहुंच गए। सुनील राय ने तत्काल इसकी सूचना करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस, विद्युत और बैंक कर्मचारियों को दी। बैंक अधिकारियों से आने से पहले ही सूचना पर विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। सूचना मिलते ही सहायक शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार, गार्ड शिवबचन कुशवाहा और कैशियर सदानंद यादव मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में लोगों ने बैंक का गेट खोला। अंदर प्रवेश किया तो देखा कि स्विच पैनल में आग लगी गई है। लोगों ने आनन-फानन में तार को काटकर आग को बुझाया। यह संयोग ही था कि जिस स्थान पर स्विच पैनल में आग लगी थी, उसके नीचे सिर्फ बैट्री रखी थी। सहायक शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार ने बताया कि शार्ट-सर्किट से आग लगी थी, जिसे लोगों की मदद से बुझा दिया गया। बैंक को कोई नुकसान नहीं हुआ है।