{"_id":"5da0cf278ebc3e0164408718","slug":"1884-candidates-will-appear-for-scholarship-examination-ghazipur-news-vns488511010","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होंगे 1884 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होंगे 1884 परीक्षार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 13 अक्तूबर रविवार को शहर के छावनी लाइन स्थित आदर्श बौद्ध इंटर कालेज में दिन में 11 बजे से होगी। डेढ़ घंटे तक चलने वाली इस परीक्षा में कुल 1884 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं, जिसमें हाईस्कूल के 911 तथा इंटर के 971 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। परीक्षा की तैयारी के लिए केंद्र के प्रधानाचार्य ने बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
उन्होंने बताया कि कुल 25 कमरों तथा पांच हालों में यह परीक्षा संपन्न होगी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए कुल 85 शिक्षकों को लगाया गया है। छात्रों को प्रवेश पत्र के साथ एक आईडी भी दिखाना होगा। यह परीक्षा दो वर्गों में होगी। पिछली बार की तरह ही इस बार नौ और 10वीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्ति और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए गए हैं। लिखित परीक्षा देने के लिए पात्र सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दिए गए हैं। बताया कि प्रवेश-पत्र में कोई दिक्कत हो तो अपना स्कूली फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। जिन अभ्यर्थियों को मोबाइल पर एसएमएस प्राप्त नहीं हुआ है या प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने में असुविधा हो रही है। वह इस लिंक https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2019 पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। पहले खाने में वह मोबाइल नंबर डालें जो अपने फॉर्म में डाला है। फिर अपने नाम का चयन कर प्रवेश-पत्र प्राप्त करें। पिछले वर्ष एक लाख से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए हुई परीक्षा में शामिल हुए थे और उसमें से सफल हुए 36 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 14.4 लाख रुपये दिए गए थे।
प्रवेश के समय छात्रों को प्रवेशपत्र के साथ आईडी दिखाना जरूरी
गाजीपुर। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी को लेकर आदर्श बौद्ध इंटर कालेज छावनी लाइन पर बैठक हुई। इसमें प्रधानाचार्य डा. सुरेश पांडेय ने इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर बिंदुवार वार्ता की। कहा कि कालेज में प्रवेश के समय छात्रों के प्रवेश पत्र के साथ ही एक और आईडी देखी जाएगी। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड, स्कूल कालेज का आई कार्ड या अन्य आईडी लाना होगा। सभी कमरों में प्रकाश, पेयजल आदि की व्यवस्था करने पर भी विचार किया गया। परीक्षा प्रभारी अचलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा 11 बजे से साढ़े 12 बजे तक होगी। सभी परीक्षार्थियों को आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।