फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   1871 MT wheat procured from 316 farmers

316 किसानों से की गई 1871 एमटी गेहूं की खरीद

Fri, 24 Apr 2020 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
1871 MT wheat procured from 316 farmers
गाजीपुर। गेहूं की खरीद में तेजी लाने के लिए दो और संस्थाओं पीसीएफ ने दो एवं एनसीसीएफ ने एक सहित तीन क्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव दिया है। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 1870.903 एमटी की खरीद 316 किसानों से की जा चुकी है। 1393 किसानों को टोकन जारी किया गया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से इस वर्ष जिले को 71500 मीट्रिक टन का लक्ष्य आवंटित किया गया है। इसके लिए, विभिन्न संस्थाओं विपणन शाखा 16, पीसीएफ 17, एग्रो तीन, कर्मचारी कल्याण निगम तीन, पीसीयू पांच, एनसीसीएफ सात एवं भारतीय खाद्य निगम एक सहित कुल 52 केंद्र अनुमोदित हुए हैं। विपणन शाखा 28000, पीसीएफ 22000, एग्रो 4000, कर्मचारी कल्याण निगम 4000, पीसीयू 5000, एनसीसीएफ 7000 एवं भारतीय खाद्य निगम को 1500 मी. टन लक्ष्य आवंटित है। गेहूं का समर्थन मूल्य 1925 प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। इस वर्ष गेहूं खरीद के लिए ऑनलाइन टोकन निर्गत किया जा रहा है। अब तक 4249 किसानों की ओर से पंजीकरण कराया गया है। तहसील कासिमाबाद एवं मुहम्मदाबाद, तहसील-जमानिया एवं सेवराईं, तहसील सैदपुर एवं जखनिया के कृषक संयुक्त तहसीलों में एवं तहसील सदर के कृषक अपने तहसीलों में स्थित केंद्रों पर गेहूं विक्रय के लिए स्वतंत्र होंगे। जिला खाद्य विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला ने बताया कि सेवराई तहसील स्थित विपणन शाखा गेहूं खरीद केंद्र दिलदारनगर मंडी के पास स्थित मरकज मस्जिद एरिया कोविड-19 के दृष्टिगत हॉटस्पाट घोषित होने के कारण उपजिलाधिकारी सेवराई के आदेश से उक्त केंद्र पीडीएस केंद्र गहमर पर स्थापित कर दिया गया है। किसान गेहूं खरीद के दृष्टिगत अपना पंजीयन तत्काल करा लें, ताकि उन्हें गेहूं विक्रय के लिए ऑनलाइन टोकन जारी हो सके। श्री शुक्ला ने बताया कि खरीद में तेजी लाने के लिए बराबर भ्रमण कर केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। शुक्रवार को कई केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम स्थापित
गाजीपुर। कृषकों की सुविधा के दृष्टिगत कार्यालय स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका नंबर 0548-2223080 एवं 9696289233 है। खरीद नियंत्रण कक्ष कार्य दिवसों में कार्यालय समय में सक्रिय रहेगा। इसके अतिरिक्त, रविवार एवं राजपत्रित अवकाशों को छोड़कर अन्य अवकाश के दिनों में भी सुबह 10 बजे से अपराह्न एक बजे तक क्रियाशील रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed