फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   1851 women made free journey on Rakshabandhan

रक्षाबंधन पर 1851 महिलाओं ने की मुफ्त यात्रा

Mon, 23 Aug 2021 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
1851 women made free journey on Rakshabandhan
रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को रोडवेज की बस में नि:शुल्क यात्रा की सौगात प्रदान की गई थी। इस सुविधा का बड़ी संख्या में महिलाओं ने लाभ उठाया है। निर्धारित अवधि में साढ़े 18 सौ से अधिक महिलाओं ने विभिन्न मार्गों पर योजना के तहत मुफ्त में यात्रा की। भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन पर दूरदराज रहने वाले भाइयों को राखी बांधने जाने वाली महिलाओं को प्रदेश सरकार की ओर से राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। पिछले कई वर्षों की तरह इस बार भी इस पर्व यह सौगात प्रदान की गई थी। 21 अगस्त की रात बारह बजे से 22 अगस्त की रात बारह बजे तक मुफ्त यात्रा की अवधि निर्धारित की गई थी। निगम के स्थानीय डिपो की तरफ से महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न मार्गों पर 25 बसों की व्यवस्था की गई थी। इसके लिए महिलाएं सुबह से ही डिपो पहुंचने लगी थी। महिलाओं और युवतियों ने इसका खूब लाभ उठाया। चौबीस घंटे की इस अवधि में कुल 1851 महिलाओं ने रोडवेज की बसों से मुफ्त में यात्रा की। इसका किराया 177960 रुपये होता है। यात्रा के लिए दिन भर सैकड़ों की संख्या में महिलाओं के आने-जाने के चलते डिपो परिसर में दिन भर चहल-पहल बनी रही। इस संबंध में संचालन प्रभारी राकेश पांडेय ने बताया कि शासन के आदेश के क्रम में रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed