फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   संविधान बदलने वालों से सचेत रहने की जरुरत- बाबू सिंह कुशवाहा

संविधान बदलने वालों से सचेत रहने की जरुरत- बाबू सिंह कुशवाहा

Wed, 08 May 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
संविधान बदलने वालों से सचेत रहने की जरुरत- बाबू सिंह कुशवाहा
गाजीपुर। इस बार का चुनाव दो विचार धाराओं के बीच लड़ा जा रहा है। एक तरफ संविधान को बदलने पर उतारु बीजेपी और उसका गंठबंधन है जबकि दूसरी ओर संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस और उसका गठबंधन मतबूती से खड़ा है। आज वह समय आ गया है जब सभी लोगों को देश के संविधान बचाने वाले लोगों के पक्ष में फैसला करना चाहिए। यह बातें बुधवार को लंका मैदान में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अजीत कुशवाहा के समर्थन में आए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने कहीं। उन्होंने कहा कि गाजीपुर के छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर, मजलूम एवं आम जनता इस सरकार के बारे में अच्छी तरह से जान गई है। सबका मोह भंग होता जा रहा है। वह सत्ता के सुख के लिए हर हथकंडे अपना रही है। किसानों की आर्थिक स्थिति तभी मजबूत होगी जब खेती कार्य को मनरेगा से जोड़ा जाएगा। मजदूरों का भुगतान मनरेगा से कराया जाय। देश में जाति जनगणना के आधार पर जिसकी जिसनी संख्या आरक्षण में उसकी संख्या के आधार पर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में भागीदारी होनी चाहिए। श्री कुशवाहा ने कहा कि इन सब परिस्थितियों से निजात पाने के लिए भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना होगा और कांग्रेस की सरकार लानी होगी। कांग्रेस की सरकार बनती है तो न्याय योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की महिलाओं को प्रत्येक माह 6000 अर्थात वार्षिक 72 हजार रुपए दिया जायेगा। सरकारी परीक्षाओं में आवेदन शुल्क समाप्त किया जायेगा। किसानों के ऋण वसूली के लिए कोई दण्डनात्मक कार्यवाही नहीं की जायेगी। कांग्रेस के प्रत्याशी अजीत प्रताप कुशवाहा ने कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो गाजीपुर में विश्वविद्यालय तथा मेडिकल कालेज खोला जाएगा। बंद पड़ी चीनी मिल नंदगंज व कताई मिल बड़ौरा को चालू कराया जाएगा। इस जन सभा में भारी भीड़ उमड़ी जिसे देख कर सभी नेता गदगद दिखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मारकंडेय सिंह तथा संचालन अभिमन्यू कुशवाहा ने किया। इस मौके पर पेवारु सिंह कुशवाहा, जनक कुशवाहा, नंद कुमार कुशवाहा, राजेन्द्र कुशवाहा, नीरज मोर्या, शफीक अहमद, रविकांत राय, अमिताभ अनिल दूबे, अरविंद मिश्रा, पंकज दूबे, सूर्यकांत कुशवाहा, अवधेश कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, सूरज कुशवाहा, मन्नू मास्टर, मर्याद कुशवाहा, अशोक कुमार मौर्या, कामता कुशवाहा, विजय कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed