{"_id":"5cd08383bdec2207226e9c1b","slug":"181557169027-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बे से शराब की दुकान हटाने पर अड़े लोग, दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बे से शराब की दुकान हटाने पर अड़े लोग, दी चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। श्री प्राचीन रामलीला समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने मुहल्लावासियों के साथ सोमवार को एसडीएम को पत्रक सौंपकर शराब की दुकान को आबादी से हटाए जाने की मांग की। बातचीत के दौरान कहा कि यदि दुकान को नहीं हटाया गया तो मुहल्लावासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
पत्रक में कहा गया है कि बीते 25 अप्रैल को देशी शराब की दुकान आबादी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खोली गई है, जो नियम के विरुद्ध है। जो शराब की दुकान खोली गई है, उसको नगर पालिका के वार्ड नंबर-21 में खोला जाना चाहिए, जो दुकान पर लगाए गए बोर्ड पर अंकित है। जबकि इस दुकान को वार्ड नंबर-2 और 4 में जबरदस्ती खोला गया है। शराब की दुकान खुलने से नगर के राजपुर गोरवा और जिनोदपुर मोहल्ला के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों के भविष्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। वह शराब के लती हो सकते है। इसके साथ ही शराबी नशे में आपस में मारपीट करने के साथ ही आने-जाने वालों को बेवजह परेशान करेंगे। उन्होंने चेताया कि यदि शराब की दुकान नहीं हटाई गई तो मुहल्लावासियों के साथ धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। कहा कि यह दुकान आबकारी इंस्पेक्टर की भी मिली भगत खुली है। उपजिलाधिकारी रमेंश मौर्य ने कहा कि इसकी जांच आबकारी विभाग से कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। पत्रक सौंपने के दौरान मुहल्ला के दर्जनों लोग मौजूद थे।