फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पीपा पुल पर घंटे भर रुका रहा यातायात

पीपा पुल पर घंटे भर रुका रहा यातायात

Thu, 10 Jan 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
पीपा पुल पर घंटे भर रुका रहा यातायात
जमानिया। नगर के गंगा घाट स्थित पीपा पुल के जमानिया की तरफ का पायल (पुल पर चढ़ने वाला भाग) बुधवार की सुबह अचानक धंस गया। इसके बाद वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। अचानक आई इस समस्या से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों को लेकर लोग फंसे रहे। बाद में मजदूरों ने इसकी मरम्मत की। करीब एक घंटे बाद इस पुल पर आवागमन सामान्य हुआ।
विज्ञापन

जमानिया-धरम्मरपुर का पीपा पुल काफी पुराना तथा जर्जर हो गया है। इसकी रेलिंग भी आड़ी तिरछी हो गई है और स्लीपर भी पुराने हैं। सुबह करीब 10 बजे एक वाहन के दबाव के चलते जमानिया की ओर का पायल अचानक धंस गया। इसके बाद वाहनों का प्रवेश ठप पड़ गया। नदी के दोनों किनारों पर दो पहिया वाहन सवारों और पैदल आने जाने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी यह जानने के प्रयास में जुटे रहे कि आखिर कब तक पुल पर आवागामन शुरू हो सकेगा।हालांकि इस बीच कुछ पैदल और दोपहिया वाहन सवार खतरा उठाकर आते-जाते रहे। जानकारी मिलने के बाद पीडब्लूडी कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। बाद में कर्मचारियों ने हाइड्रा से पुल के पायल को ठीक किया। दिन में करीब 11 बजे आवागमन शुरू कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पीपा पुल पर विगत कई दिनों से ईंट लदे ट्रैक्टर पास कराए जा रहे थे जिससे पीपा धंस गया। यह संयोग था कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस संबंध में जेई सुभाष चंद्र ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के चलते जमानिया की ओर का पायल डाउन हो गया था। उसे ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed