{"_id":"5b96ba30867a557eaa4dd2cf","slug":"181536604720-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी के लिए किया कार्य बहिष्कार, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तारी के लिए किया कार्य बहिष्कार, दिया धरना
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जखनियां के खंड विकास अधिकारी के साथ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा किए गए दुर्व्यहार के विरोध में सोमवार को विभिन्न विकास खंडों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने धरना दिया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार जखनियां के खंड विकास अधिकारी के साथ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि की तरफ से किए गए दुर्व्यहार के विरोध में स्थानीय खंड विकास कार्यालय परिसर में ब्लाक कर्मियों एवं अधिकारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला महामंत्री सूर्यभान कुमार राय ने कहा कि घटना के विरोध में एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। अध्यक्षता कर रहे खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि आरोपी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि की गिरफ्तारी होने तक कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार एवं आंदोलन जारी रहेगा। धरना में विनय कुमार राय, गंगासागर कुशवाहा, शैलेंद्र शर्मा, प्रेम सिंह, कृष्णकांत भारती, आलोक कुमार यादव, नागेंद्र यादव, चंद्रप्रकाश सिंह, प्रेमचंद्र, अनिल राय, राजेश्वर राय, अजय सिंह, सुशील तिवारी, नीतू सिंह, ज्योति सिंह, संजय राय, ईश्वरचंद्र राय, महिमा तिवारी, अमरनाथ सिंह यादव आदि उपस्थित थे। जमानिया संवाददाता के अनुसार ब्लाक परिसर में ब्लाक कर्मियों ने धरना दिया। इस अवसर पर बीडीओ नान्हू राम ने कहा कि जखनिया के बीडीओ के साथ जिस तरह से वहां के ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि ने दुर्व्यवहार किया वह बहुत ही निंदनीय है। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार, अरुण कुमार पांडेय राघवेंद्र सिंह संत कुमार जयप्रकाश पांडेय, रामजन्म सिंह, अखिलेश सिंह, पवन कुमार लकी सिंह कृष्णमुरारी अजय यादव आदि उपस्थित थे। खानपुर संवाददाता के अनुसार खंड विकास अधिकारी सैदपुर पवन कुमार की अध्यक्षता में खंड विकास कार्यालय के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक कार्य बहिष्कार कर धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र पांडेय, अक्षय कुमार, संजय कुमार, अनिल राय, महातिम यादव, सरफराज आदि उपस्थित थे।
सुहवल संवाददाता के अनुसार जखनियां के खंड विकास अधिकारी के साथ किए गए दुर्व्यवहार के मामले में अभी तक पुलिस की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने खंड विकास अधिकारी हरिनारायण के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर रेवतीपुर के खंड विकास अधिकारी हरिनारायण ने कहा कि आरोपित प्रमुख पति की गिरफ्तारी तक हम लोगों का आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत अशोक कुमार पांडेय, जितेंद्र बहादुर, रामनिवास राय, शीश अहमद, मनीष तिवारी, नागेंद्र शर्मा ,जितेंद्र यादव, मनीष राय, संजय गुप्ता, आलोक कुमार, विजय सिंह आदि उपस्थित थे।