फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आज भी प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता अधिक

आज भी प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता अधिक

Sun, 22 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
आज भी प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता अधिक
गाजीपुर। यश भारती से सम्मानित पत्रकार विजय कुमार की जयंती रविवार को बंशीबाजार स्थित पैलेस में मनाई गई। इस मौके पर पत्रकार-साहित्यकार उर्मिलेश को विजयश्री सम्मान से अलंकृत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विजय कुमार ने हमेशा निर्भीक पत्रकारिता की तथा सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उर्मिलेश ने कहा कि आजादी के बाद पत्रकारिता जगत में हुए परिवर्तन को काफी सहज नहीं कहा जा सकता। अलग-अलग विजन से लोग असहमत थे। मुख्य अतिथि प्रो. योगेंद्र सिंह ने कहा कि जिसमें विरक्ति का भाव होगा समाज उसी का सम्मान करेगा। समाज कुटिल और नफरत वाला होता जा रहा है। अत्रि भारद्वाज ने भी प्रिंट मीडिया को भरोसेमंद बताते हुए कहा कि आज भी इसकी विश्वसनीयता अधिक है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता का स्वरूप बदलता जा रहा है। सभी इसे अपने हिसाब से प्रस्तुत करने में लगे हैं। विजय कुमार की एक अलग पहचान थी, जो देखने में साधारण लगता है वह कार्य में असाधारण हो सकता है। उनका यही स्वरूप था। इस अवसर पर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, श्रद्धानंद, दीनानाथ शास्त्री, श्रीकांत पांडेय, विजयशंकर राय, हनुमान सिंह यादव, रघुवंश नारायण सिंह, अशोक सिंह, चंदा यादव, योगेश यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। इसके पूर्व विजय कुमार के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन हरिनारायण हरीश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed