{"_id":"5b1814864f1c1b53268b48a0","slug":"181528304774-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सात खिलाड़ियों ने जीता पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सात खिलाड़ियों ने जीता पदक
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
सैदपुर(गाजीपुर)। जयपुर में गत 31 से चार जून तक आयोजित चौथी भगवान महावीर ओपेन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गाजीपुर के सात खिलाड़ियों ने पदक जीत कर राज्य एवं जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में जिले की टीम को लगातार चौथी बार आमंत्रित किया गया था। प्रतियोगिता में कैडेट बालकों में राजकमल मौर्या ने 33 किग्रा में स्वर्ण, विशाल कुमार ने 37 किग्रा में स्वर्ण, बालिकाओं में आयुषी यादव ने सब जूनियर 38 किग्रा में रजत, कैडेट में ऋषिता राय ने 47 किग्रा में रजत एवं आंचल यादव ने 55 किग्रा में रजत पदक जीता।
अपना पहला जूनियर खेल रहे ऋषि राय ने 68 किग्रा तो प्रकाश मिश्रा ने 78 किग्रा में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। गाजीपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव एवं जिले के मुख्य कोच अमित कुमार सिंह ने बताया कि हमारी टीम आरंभ से बचत और बढ़त के ट्रैक पर खेलती रही। अटैक के साथ डिफेंस की ट्रेनिंग को अनिवार्यता देते हुए हमने खिलाड़ियों को टाइमिंग पर भी वर्क कराया। जयपुर से खिलाड़ियों के वापस आने पर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौम्य प्रकाश बरनवाल ने बुधवार को जीबी इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में एक समारोह में उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर विजय कमला साहनी, अरविंद राय, अनिल सिंह, घनश्याम यादव, सत्यम श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह आदि लोग उपस्थित थे।