फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ट्रक से टकराया टेम्पो, छह घायल

ट्रक से टकराया टेम्पो, छह घायल

Fri, 23 Jun 2017 11:39 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से टकराया टेम्पो, छह घायल
गाजीपुर। नगर के आईटीआई के पास शुक्रवार को किसी वाहन को ओवरटेक करने के दौरान यात्रियों से भरा टेंपो सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना में एक मासूम सहित छह लोग घायल हो गए। जानकारी होते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया।
विज्ञापन

लंका से एक टेंपो सवारी लेकर महाराजगंज की तरफ जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो टेंपो की रफ्तार काफी तेज थी। जैसे ही टेंपो आईटीआई के पास पहुंचा, चालक टेंपो को इधर-उधर नचाने लगा। वह एक ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रहा था। इसी बीच सामने से आ रहे ट्रक चालक ने टेंपो की रफ्तार तेज देख ब्रेक मारकर ट्रक को खड़ा कर दिया। खड़े ट्रक में तेज रफ्तार टेंपो टकराने के बाद सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। दुर्घटना होते ही आस-पास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और टेंपो में फंसे लोगों को एक-एक कर बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही सदर एसडीएम विजय शंकर तिवारी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल फतेउल्लहपुर निवासी श्रीशंकर राम (55), प्रेमशंकर (55) , सीमा यादव (35) और उसका बेटा आनंद (05), नंदगंज थाना क्षेत्र के भितुआ की निशा (20) और सदर कोतवली के बौड़हिया निवासी नारायन वर्मा (50) को जिला अस्पताल भेजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो टेंपो चालक जिस तरह से चला रहा था, उससे ऐसा लग रहा था कि वह नशे में चूर था। ट्रक में टक्कर से पहले ही टेंपो पलटते-पलटते बचा था। जब सामने से तेज रफ्तार में आ रहे टेंपो ट्रक चालक की नजर पड़ी तो उसने तुरंत ब्रेक लगाकर ट्रक को खड़ा कर दिया। अगर ट्रक चालक ने ब्रेक नहीं लगाया होता बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed