फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   1.80 lakh voters' names were in two places, they were removed from the list

Ghazipur News: 1.80 लाख वोटरों के दो स्थानों पर थे नाम, सूची से किया बाहर

Sat, 04 Apr 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
1.80 lakh voters' names were in two places, they were removed from the list
गाजीपुर। पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत जिले के सभी 16 ब्लॉकों में चलाए गए मतदाता सूची क्राॅस चेकिंग के दौरान 1.80 लाख डुप्लीकेट (एक ही व्यक्ति का दो जगह नाम) मतदाताओं की पहचान कर उन्हें सूची से हटा दिया गया है, जबकि 86.34 प्रतिशत वोटर क्राॅस चेकिंग में सही पाए गए है। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिले की 1238 ग्राम पंचायतों में कुल 13,25,998 संदेहास्पद मतदाताओं की सूची बीते जनवरी माह में जिला प्रशासन को प्रेषित की गई थी। जिसकी दो माह के अंदर 1783 बीएलओ और 271 सुपरवाइजरों द्वारा डेटा क्रॉस-चेक किया गया था। बीएलओ की घर-घर जांच में पाया गया कि जिले की 1238 ग्राम पंचायतों में 180875 ऐसे मतदाता थे, जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज थे। जिनका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है, जबकि 11,45,109 वोटरों का नाम सही पाया गया है। सीडीओ ने बताया कि वोटर लिस्ट के अनंतिम प्रकाशन के दौरान जिले में कुल 28,33,291 वोटर थे।
विज्ञापन

हालांकि अभी भी वोटरों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है और 15 अप्रैल को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाना है। बता दें कि वर्ष 2021की मतदाता सूची (मदर रोल) में कुल मतदाताओं की संख्या 29,06,025 है। अनन्तिम प्रकाशन के समय कुल मतदाताओं की संख्या 28,33,291 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed