फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   18 infected of corona found in the district, two died

जिले में मिले कोरोना के 18 संक्रमित, दो की मौत

Sun, 30 Jan 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
18 infected of corona found in the district, two died
जिले में बृहस्पतिवार को 18 कोरोना संक्रमित मरीज मिले, जिन्हें होम आईसोलेट किया गया। वहीं दो कोरोना संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हो गई। 130 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए। ऐसे में सक्रिय मरीजों की संख्या 489 पहुंच गई है। जबकि संक्रमितों के मौत का आंकड़ा छह पहुंच गया है। वहीं 87 किशोरों को टीका लगाया गया। जबकि 400 को बूस्टर डोज लगा। साथ ही 18 से 60 वर्ष के 35 को कोरोना का पहला डोज और 6258 को दूसरा डोज लगा।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में प्रतिदिन संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। आए दिन मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है। हालांकि मरीजों के स्वास्थ्य होने की रफ्तार भी अब तेज हो चुकी है। देर शाम आई रिपोर्ट में 18 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की टीम जहां सक्रिय हो गई, वहीं इनके संपर्क में आने वालों की सूची तैयार कर उनकी जांच करने की कार्रवाई भी तेज कर दी गई है, जिससे संक्रमण के फैलाव पर अंकुश लगाया जा सके। इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का भी काम किया जा रहा है, जिससे उन्हें सुरक्षित किया जा सके। इस संबंध में एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि एहतियात के साथ सतर्कता काफी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed