{"_id":"5cd1cab9bdec22070c08fb60","slug":"171557252793-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बनेगी बहुमत की मोदी सरकारः स्वामी प्रसाद मौर्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बनेगी बहुमत की मोदी सरकारः स्वामी प्रसाद मौर्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर/सेवराई/देवकली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने मंगलवार को जिले में की ताबड़तोड़ जन सभाएं की। देवकली, छावनी लाइन तथा भदौरा में आयोजित कार्यक्रमों में उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि उन्होंने देश में इतना विकास का काम करया है कि लोग अगले प्रधानमंत्री के रूप में उनको ही पसंद कर रहे हैं। भारी जनादेश से फिर सरकार बनेगी।
भदौरा पुलिस चौकी के पास मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जो 2014 में जो लोग अपने परिवार की केवल कुर्सी बचा पाए थे वह लोग भी आज प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं। महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि यह ठगबंधन है, जहां तीन ठग मिलकर नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। मौके पर भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष अरुण जायसवाल, ग्राम प्रधान भदौरा धर्मेंद्र कुशवाहा, जमानिया विधायक सुनीता सिंह , केदारनाथ सिंह एमएलसी, अनिल यादव और डा. माधव मुकुंद मौजूद थे। छावनी लाइन तथा देवकली में आयोजित सभाओं में उन्होंने पिछले पांच वर्षों में मोदी सरकार की ओर से कराए गए कार्यों की उपलब्धियों को गिनाया।