{"_id":"5c38d7d7bdec2273504f6e74","slug":"171547229143-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट-गाइड शिक्षा का एक महत्वपूर्ण अंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट-गाइड शिक्षा का एक महत्वपूर्ण अंग
विज्ञापन
मरदह(गाजीपुर)। क्षेत्र के स्व. पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज हालपुर एवं पुरुषोत्तम इंद्रासन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में शुक्रवार को पांच दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के संचालक गोवर्द्धन प्रसाद गुप्ता एवं गाइड कैप्टन अंजली मौर्या ने संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं को ईमानदारी, संस्कार, नियम, ध्वज शिष्टाचार, ध्वजारोहण आदि के बारे में जानकारी दी।
मुख्य अतिथि शिक्षण संस्थान के प्रबंधक एवं संस्थापक इंद्रासन सिंह यादव ने कहा कि कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है। अपने प्रयासों एवं कार्यों के परिणाम की धैर्य से प्रतीक्षा करें। स्काउट-गाइड शिक्षा का एक महत्वपूर्ण अंग है। इस मौके पर संरक्षक बहादुर सिंह यादव, राजेंद्र यादव, सीताराम यादव, रामविलास यादव, प्रदीप यादव, हरिशंकर शर्मा, विरेंद्र पांडेय, विजय शंकर यादव, रमेश यादव, विनय यादव, रविंद्र यादव, मुराज यादव आदि उपस्थित थे। उधर एसटीएस स्कूल में हिंदुस्तान स्काउट-गाइड के तत्वावधान में आयोजित शिविर में स्काउट ट्रेनर सुशील कुमार, अजीत कुमार ने जरूरी जानकारी दी। विद्यालय के प्रबंधक विशाल सिंह ने शिविर को बच्चों के लिए लाभदायक बताया। जिला संगठन आयुक्त अरविंद यादव ने शिविर के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, डायल-1090, 181 का उपयोग आदि विषयों को प्रमुखता से बताया। शिविर में प्रमोद कुमार सिंह, माधुरी सिंह, प्रतिष्ठा सिंह, प्रधानाचार्य ज्ञानप्रकाश सिंह, पूजा वर्मा, दीपक सिंह, अमित वर्मा, शाहीन परवीन, विरेंद्र वर्मा, उपेंद्र, रागिनी सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित थे।