{"_id":"5bc778f0bdec22694623cb1c","slug":"171539799280-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को तीन करोड़ का कृषि ऋृण स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को तीन करोड़ का कृषि ऋृण स्वीकृत
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ बडौदा की स्थानीय शाखा की तरफ से तिवारीपुर स्थित मैरेज हाल में मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 112 किसानों को तीन करोड़ का कृषि ऋृण स्वीकृत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक आफ बडौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके काला ने बैंक की ऋृण योजनाओं के बारे मे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि किसानों के उत्थान के लिए बैंक की तरफ से किसान क्रेडिट कार्ड, पाली हाउस, गोल्ड लोन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, दुग्ध उद्योग के लिए आसान किस्तों पर ऋृण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित किसानों को फूलों की खेती करने का भी सुझाव दिया। कैंप में किसानों की मिट्टी का मृदा परीक्षण भी हुआ। बैंक के क्षेत्रीय उप प्रबंधक प्रतीक अग्निहोत्री ने कहा कि बैंक की योजनाओं के तहत किसानों को उनकी उपज बढ़ाने के लिए जो भी योजनाएं चल रही हैं उसके तहत उन्हें बिना किसी परेशानी के ऋृण की सुविधा हमारी सभी शाखाओं में उपलब्ध है। उन्होंने तत्काल ऋृण प्राप्त करने के लिए सबसे आसान एवं सुरक्षित गोल्ड ऋृण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किसानों को मृदा परीक्षण कराकर ही उर्वरक का प्रयोग करने की सलाह दी। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सतीशचंद्र राय, प्रहलाद राय लाला, कुमार विश्वास, अभिषेक तिवारी, राजकिशोर अग्रवाल, आलोक कुमार, सुहेल मुमताज आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुहम्मदाबाद के शाखा प्रबंधक विश्वास गुप्ता ने किया।