फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बवाल : छात्रों के दो गुट भिड़े, मारपीट व पथराव

बवाल : छात्रों के दो गुट भिड़े, मारपीट व पथराव

Thu, 04 Oct 2018 10:01 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
बवाल : छात्रों के दो गुट भिड़े, मारपीट व पथराव
गाजीपुर। स्वामी सहजानंद डिग्री कॉलेज का नामांकन संपन्न होने बाद अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवारों के समर्थक आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए। बात बढ़ते देर नहीं लगी और मारपीट के साथ जमकर ईंट-पत्थर चले। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को नियंत्रित किया। करीब दो दर्जन युवकों को पुलिस हिरासत में ले कोतवाली ले आई। इस मामले में पुलिस ने 18 छात्रों को शांतिभंग में चालान करने के साथ ही दस वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

स्वामी सहजानंद कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन की प्रक्रिया चल रही थी। विभिन्न पदों के प्रत्याशी जुलूस लेकर पहुंच रहे थे और नामांकन कर रहे थे। शाम को तीन बजे नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अध्यक्ष पद का एक प्रत्याशी कॉलेज गेट के सामने सड़क पर चुनाव प्रचार करते हुए भाषण दे रहा था। इसी दौरान दूसरे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी समर्थक वहां पहुंच गए और हो-हल्ला करते हुए अपने प्रत्याशी का टेंपो हाई करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों छात्र गुटों में बवाल शुरू हो गया। देखते ही मारपीट शुरू हो गई। हो-हल्ला के बीच दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। यह देख कॉलेज प्रशासन के होश उड़ गए। उसने तत्काल इसकी सूचना जिलाधिकारी को दी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया। कुछ ही देर में मौके पर सदर एसडीएम, एसपी सिटी, सीओ सिटी, कोतवाल सहित कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। मामले को नियंत्रित करने के लिए पुलिस हवा में लाठियां भांजने लगी। इससे छात्र इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ा कर 20 से अधिक छात्रों को पकड़ लिया। इसके साथ ही दोनों गुटों के तीन चार पहिया वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस हिरासत में लिए गए छात्रों को कोतवाली लाई। साथियों को कोतवाली लाए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में छात्र कोतवाली पहुंच गए। इस घटना से कॉलेज के आसपास के लोग सहमें रहे। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने बताया कि नामांकन के बाद जाते समय छात्रों के दो गुट आमने-सामने हो गए। इसी दौरान दोनो गुट शक्ति प्रदर्शन करने लगे। इसी बीच दोनों गुटों में हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद पर तत्काल काबू पा लिया। छात्रों के गुटों में जमकर मारपीट और पथराव की घटना नहीं हुई है। इस मामले में 18 छात्रों का शांति भंग में चालान किया गया है, जबकि दस वाहनों को सीज किया गया है।
विज्ञापन




गाजीपुर। पीजी कॉलेज के साथ ही स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए दोनों कॉलेजों में सुबह दस बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई। छात्र किसी प्रकार की अशांति न फैलाए। इसके मद्देनजर दोनों कालेज पुलिस छावनी में तब्दील रहे। पुलिस की यह तैनात रंग लाई और शाम तीन बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई। इससे पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। कई पुलिस अधिकारी और कर्मी जहां कॉलेजों से लौट गए थे, वहीं कई लौटने की तैयारी में थे। इसी बीच छात्रों के बीच हुए बवाल के बाद अशांति फैल गई। जो पुलिस अधिकारी और कर्मी वापस लौट रहे थे, उन्हें मोर्चा संभालने के पुन: स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय पर पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed