{"_id":"5bb5116c867a557fee0273cd","slug":"171538593132-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिली शौचालय की किश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिली शौचालय की किश्त
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं मिली शौचालय की किश्त
गाजीपुर। शौचालय बनवा देने के बावजूद निर्माण का पैसा खाते में नहीं आया। इसकी शिकायत खालिसपुर चक हुसेन गांव के अखिलेश सिंह यादव ने मुख्यमंत्री की जनसुनवाई पोर्टल पर 15 सितंबर को किया। इस मामले में बिना किसी पूछताछ और स्थलीय निरीक्षण के पोर्टल पर निस्तारित कर दिया गया है। बुधवार को फिर उन्होंने तहसील दिवस पर एक शिकायती पत्र उपजिलाधिकारी सदर को देकर इसकी जांच कराने की मांग की। दिए गए पत्र में कहा कि एक अधिकारी से आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने पैसे उधार लेकर शौचालय का निर्माण करा दिया। बाद में सरकारी किश्त नहीं आई। कई बार पूछने पर पता चला कि अब पैसे ही नहीं मिलेंगे। ऐसा क्यों हुआ इसकी जानकारी देने वाला भी कई नहीं है। कहा कि अगर किश्त नहीं आई तो वह उधार भी नहीं चुका पाएंगे।
0000000
मनोज सिन्हा से मिला प्रतिनिधि मंडल
गाजीपुर। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से अफीम फैक्ट्री के गेस्ट हाऊस में मिला। इस दौरान उन्हें मांगों का एक पत्रक सौपते हुए पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग की गई। इस मौके पर परिषद के जिलाध्यक्ष अबिका दूबे, संजय राय, अमरनाथ शर्मा, उपेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र प्रताप, अजय भारती, अशोक सिंह, भगवती तिवारी, परवेज जमाल, चंद्रिका यादव, जमुना यादव आदि मौजूद रहे।
...