फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कांग्रेसियों ने निकाला रामधुन यात्रा

कांग्रेसियों ने निकाला रामधुन यात्रा

Sun, 30 Sep 2018 11:24 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने निकाला रामधुन यात्रा
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर मुहम्मदाबाद नगर में राम धुन यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पूरे नगर का भ्रमण कर शहीद पार्क पर आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

तहसील स्तरीय रामधुन यात्रा को वयोवृद्ध कांग्रेस नेता मिर्जा अशफाक बेग ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे रास्ते महात्मा गांधी का गीत रघुपति राघव राजा राम गाते हुए चल रहे थे। नगर में विभिन्न मार्गों से भ्रमण करने के बाद सभी शहीद पार्क पहुंचे। वहां कांग्रेस नेताओं ने अमर शहीद डा. शिवपूजन राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा सभा की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस के प्रत्याशी रहे डा. जनक प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। सरकार के गुंडे के तौर पर पुलिस कार्य कर रही है तथा अपराध नियंत्रण में विफल पुलिस आम नागरिकों को गोली का शिकार बना रही है। प्रदेश भर में किसान बदहाल हैं। मुहम्मदाबाद नगर में पेयजल की समस्या बनी हुई है। सड़कें चलने लायक नहीं हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री विकास का झूठा ढिंढोरा पीट रहे हैं। रामधुन यात्रा में मुख्य रूप से मिर्जा अशफाक बेग, गिरिजा दत्त दुबे, जैनेश पंकज, बंशीधर तिवारी, इरफान खां, जहांगीर खां, शुकुरूल्ला वारसी, अब्दुल हमीद शाह गाजी, डा. सुमेर सिंह कुशवाहा, मदन सिंह, ग्यासुददीन, बद्रीनरायण पाण्डेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed